फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   देवलथल में मेजर उतम सिंह के नाम से खुला पुस्तकालय

देवलथल में मेजर उतम सिंह के नाम से खुला पुस्तकालय

Tue, 03 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
देवलथल में मेजर उतम सिंह के नाम से खुला पुस्तकालय
पिथौरागढ़। देवलथल कस्बे में मेजर उत्तम सिंह क्षेत्री के नाम से पुस्तकालय खुल गया है। बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति की पहल पर पुस्तकालय की स्थापना की गई है। विधायक विशन सिंह चुफाल ने पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए ऐलान किया कि पुस्तकालय भवन के लिए पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


मेजर उत्तम सिंह ने इस क्षेत्र की काफी सेवा की थी। अवकाश प्राप्ति के बाद वह सामाजिक कार्यों में जुट गए थे। इस मौके पर प्रो. दीवान सिंह चौहान ने मासिक पत्रिकाओं का शुल्क अदा करने के लिए दस हजार रुपये का चेक दिया और पुस्तकालय भवन बनने तक किराए का वहन खुद करने की घोषणा की। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भगवान सिंह नेगी ने एक छोटे से कस्बे में की गई इस पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन


जीआईसी देवलथल के प्रधानाचार्य एके श्रीवास्तव ने पुस्तकालय का लाभ उठाने का आह्वान किया। पुस्तकालय खोलने की प्रेरणा देने वाले शिक्षक महेश पुनेठा और रमेश भट्ट के प्रयास से फिलहाल 30 हजार रुपये मूल्य की पुस्तकें उपलब्ध हो गई हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम सिंह सामंत ने पुस्तकालय के लिए पांच हजार रुपये की राशि दी। बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बसेड़ा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान हिमांशु ओझा, डूंगर सिंह, नरेंद्र सामंत, मुकेश सामंत, हनुमंत पांडे, दिनेश शास्त्री, नरेश पांडे, गोकुल कुमार आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed