{"_id":"59c2a4974f1c1b38688b56e7","slug":"21505928343-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों भवनों को हस्तांतरित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों भवनों को हस्तांतरित करने के निर्देश
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने नवनिर्मित विद्यालय भवनों को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि निर्माणाधीन विद्यालय भवनों की गुणवत्ता की जांच के लिए देहरादून से राज्य स्तरीय टीम आ रही है। उससे पहले भवनों के काम पूरे हो जाने चाहिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर मुनस्यारी के खंड शिक्षाधिकारी से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्य शिक्षाधिकारी गणेश प्रसाद टम्टा ने बताया कि जिले में 20 भवनों का निर्माण चल रहा है। अधिकांश भवनों का काम पूरा हो गया है, जबकि कुछ में बिजली का कार्य होना है। डीएम ने सितंबर अंत तक काम पूरे करने के निर्देश दिए। कहा कि बिजली का संयोजन स्कूल में लग जाना चाहिए। बताया कि राजकीय कन्या हाइस्कूल बनकोट का भवन बन गया है, लेकिन शिक्षक और अन्य कर्मचारियों के पद सृजित न होने के कारण संचालन नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी ने पद सृजन के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को उन स्थलों का शैक्षिक भ्रमण कराया जाना चाहिए, जहां से उन्हें कुछ अनुभव प्राप्त हो सकें। उन्होंने पुस्तकालयों में ज्ञानवर्धक पुस्तकें रखने, परियोजना मद से स्कूलों में कराई जानी वाली कला और क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। बताया गया कि इस साल 202 विद्यालयों के लिए 50-50 हजार रुपये का अनुदान आया है। 14 बालिका विद्यालयों के लिए आत्मरक्षा कार्यक्रम आयोजित होना है, इसके लिए 9000 रुपये प्रति विद्यालय दिया जाना है। 165 स्कूलों में बालिका अभिप्रेरण शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए 2500 रुपये मिलेंगे। 202 स्कूलों के कक्षा 9 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। 50 विद्यालयों को विज्ञान किट दिए जाने हैं। 14 विद्यालयों को कला, क्राफ्ट प्रशिक्षण के लिए 18000-18000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान, बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी आदि मौजूद थे।