फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   प्रवेश न मिलने से नाराज छात्रों ने कराया महाविद्यालय बंद

प्रवेश न मिलने से नाराज छात्रों ने कराया महाविद्यालय बंद

Thu, 07 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रवेश न मिलने से नाराज छात्रों ने कराया महाविद्यालय बंद
पिथौरागढ़। प्रवेश के लिए अंकों की बाध्यता करने से नाराज एनएसयूआई, आइसा, आर्यन ग्रुप और छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। छात्र संगठनों ने महाविद्यालय में मुख्य भवन के सामने प्रदर्शन करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


कॉलेज में कई विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलने से छात्रों का आंदोलन और भड़क गया है। प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को विभिन्न संगठनों के साथ छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों का भी समर्थन मिलने लगा है। विश्वविद्यालय पर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए आंदोलित छात्रों ने महाविद्यालय के सभी शैक्षिक और गैर शैक्षिक कार्यों को बंद करा दिया। आंदोलित छात्रों ने मुख्य भवन के सामने सभा की।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए छात्र नेता करन खाती ने कहा कि विद्यार्थियों के परीक्षा पास करने के बावजूद उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाना गलत है। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हेमंत खाती ने कहा कि जब तक 40 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। संचालन करते हुए छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष जगदीश धामी ने उच्च शिक्षा मंत्री से शासनादेश जारी कर पूर्व की भांति सभी विद्यार्थियों को प्रवेश देने की मांग की। विरोध-प्रदर्शन में अमित सामंत, चंचल बोरा, कमलेश कसन्याल, विरेंद्र कन्याल, अभिषेक कोहली, अभिषेक बोरा, इमेश सामंत, अरविंद बिष्ट आदि छात्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed