फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पुलिस, एलआईयू, एसएसबी ने नेपाल बार्डर के जंगलों में की कांबिंग

पुलिस, एलआईयू, एसएसबी ने नेपाल बार्डर के जंगलों में की कांबिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस, एलआईयू, एसएसबी ने नेपाल बार्डर के जंगलों में की कांबिंग
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के निर्देश पर पुलिस, एलआईयू, एसएसबी ने कनालीछीना क्षेत्र के नेपाल से सटे इलाके के जंगलों में कांबिंग की।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक अभिसूचना सुधांशु के नेतृत्व में पुलिस, अभिसूचना, एसएसबी, राजस्व पुलिस, वन विभाग की टीम ने नेपाल से सटे पीपली, द्वालीसेरा, सुनखोली, हीराखन, छड़नदेव, डुंगु, मातोली, न्वाली के जंगलों में सघन कांबिंग अभियान चलाया। गांव के लोगों और प्रधानों से आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों से पुलिस को अवगत कराने की अपील की। क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। भारत-नेपाल बॉर्डर से लगे जंगली क्षेत्र में लगभग 25 किमी पैदल चल कर जगह-जगह छानबीन की गई।
विज्ञापन


सड़क निर्माण में लगे श्रमिकों से पूछताछ की गई। उक्त क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि नही पाई गई। कांबिंग अभियान में कनालीछीना थाने के उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी, एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक किशोर ग्वाल, राजस्व उपनिरीक्षक शंकर दत्त कापड़ी, राजस्व उपनिरीक्षक नीतू जोशी, कांस्टेबल आनंद राणा, विलास चंद्र, हेड कांस्टेबल अभिसूचना कैलाश कापड़ी, हेड कांस्टेबल पूरण सिंह रावत, वनकर्मी सलमान हुसैन, बलदेव गोस्वामी, मुन्ना नेगी, गोविंद सिंह भंडारी, भुवन गिरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed