{"_id":"5c6ee906bdec224dce167444","slug":"201550772486-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों का पालन करें स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों का पालन करें स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला की अध्यक्षता में निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी हुई। इसमें यातायात व्यवस्था, महिला हैल्पलाइन, नशा आदि विषयों पर चर्चा की गई। स्कूलों को महिला सुरक्षा को लेकर बनाए गए साइन बोर्ड बांटे।
यातायात प्रभारी दरबान सिंह ने स्कूल बसों के आवागमन के लिए निर्धारित रूटों का ही इस्तेमाल करने और स्टोपेज पर ही बसों को रोककर बच्चों को चढ़ाने व उतारने, स्कूल बस में जीपीएस, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, कूड़ा दान रखने को कहा। कोतवाली प्रभारी प्रताप सिंह नेगी ने कहा कि चालक और परिचालक के पास पहचान पत्र, वर्दी का होना अनिवार्य है। एसआई दीप्ति लोहनी ने सीनियर छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी। वहां गंगा दत्त जोशी, राकेश देवलाल, नवीन कोठारी, खीम सिंह चौहान, गोपाल सिंह बिष्ट आदि थे।