फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   उद्यानिकी से आर्थिक स्थिति में करें सुधार

उद्यानिकी से आर्थिक स्थिति में करें सुधार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
उद्यानिकी से आर्थिक स्थिति में करें सुधार
थल/नाचनी(पिथौरागढ़)। सीडीओ ने थल और नाचनी में उत्तराखंड विकेंद्रीकृत जलागम विकास फेज दो के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के माध्यम से ग्रामीणों की आजीविका में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ वंदना ने पहले ग्राम पंचायत बलतिर के थलागोढ़ में 10 हेक्टेयर भूमि में किए जा रहे उद्यान और मछली पालन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंजर भूमि पर आम, आड़ू, अमरूद, नींबू, तेजपत्ता के 2100 पौधों का रोपण किया गया है। क्षेत्र में अनन्नास की खेती को भी बढ़ावा दिया गया है। सब्जियां उगाने के लिए काश्तकारों को उन्नत बीज उपलब्ध कराया गया। साथ ही सिंचाई के लिए दो किमी दूर से पानी की व्यवस्था की गई है। जलागम परियोजना के ग्राम प्रहरी सुनील सती ने कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने नाचनी के धामीफल्यांटी में 7,11,900 रुपये की लागत से बने सोलर पैनल का निरीक्षण किया। सीडीओ ने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। भैंसखाल में 7,52,870 रुपये की लागत से बनाए गए सात सिंचाई टैंकों और 12,99,230 रुपये की 3220 मीटर सिंचाई पाइप लाइन का भी निरीक्षण किया। साथ ही व्यू प्वाइंट का भी उद्घाटन किया। वहां उप परियोजना निदेशक मोहन सिंह कुंवर, कृषि अधिकारी एससी मौर्य, यूनिट अधिकारी थल सुरेश सजवाण, अवर अभियंता सतेंद्र रावत, ग्राम प्रभारी निर्मल पंत, दीवान सिंह, विकास जोशी, गौरव कुमार, पूजा महर, पुष्पा चिराल, दीपिका पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed