फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मातृ-पितृ तीर्थाटन का दल कालीमठ रवाना

मातृ-पितृ तीर्थाटन का दल कालीमठ रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
मातृ-पितृ तीर्थाटन का दल कालीमठ रवाना
पिथौरागढ़। नए साल के पहले दिन दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन का 30 महिला-पुरुषों का दल रोडवेज बस से रुद्रप्रयाग के कालीमठ को रवाना हुआ। बुजुर्गों का दल चार जनवरी को लौटेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग की ओर से बुजुर्गों को तीर्थाटन कराने के लिए दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना शुरू की है। इसमें बीपीएल वर्ग के बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को प्रदेश के तीर्थ स्थलों की निशुल्क सैर कराई जा रही है। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने पर्यटक आवास गृह से पांच पुरुषों और 25 महिलाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


दल में शामिल यात्री बुधवार को बागेश्वर से रुद्रप्रयाग स्थित कालीमठ को रवाना होंगे। उनके खाने और रहने का निशुल्क प्रबंधन केएमवीएन और जीएमवीएन के पर्यटक आवास गृहों में किया गया है। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, बलवंत कपकोटी, पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed