फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   उच्च हिमालयी क्षेत्र में आईटीबीपी अलर्ट पर

उच्च हिमालयी क्षेत्र में आईटीबीपी अलर्ट पर

Wed, 12 Dec 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्र में आईटीबीपी अलर्ट पर
पिथौरागढ़/डीडीहाट। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम के बिगड़ते मिजाज और लगातार हो रहे हिमपात के चलते बार्डर आउट पोस्टों पर तैनात हिमवीरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के नाभीढांग से लिपूपास के बीच में करीब पांच फुट तक हिमपात हुआ है। वहीं, सीमांत जिले में बुधवार को लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आईटीबीपी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश यात्रा मार्ग पर नाभीढांग से कालापानी दो फुट, गुंजी से गर्ब्यांग के बीच एक फुट तक हिमपात हो चुका है। इन स्थानों पर आईटीबीपी की बार्डर आउट पोस्ट हैं। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए सेनानी महेंद्र प्रताप सिंह ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात हिमवीरों को शीतकाल में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को भी क्षेत्र में सुबह से ही हिमपात जारी रहा। इसके चलते जवानों को गश्त करने में दिक्कत हो रही है। अन्य स्थानों पर सुबह से ही बादल छाए रहने और बर्फीली हवाएं चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र में बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed