फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चार और पांच सितंबर को होंगे नामांकन

चार और पांच सितंबर को होंगे नामांकन

Sat, 01 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
चार और पांच सितंबर को होंगे नामांकन
पिथौरागढ़/गणाई। जिले के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। चार और पांच सितंबर को उम्मीदवारों के नामांकन होंगे। पांच सितंबर को नामांकन वापसी होगी। छह सितंबर को उम्मीदवारों की सामान्य सभा होगी और आठ सितंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन


महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने संभावित उम्मीदावारों के साथ वार्ता कर निर्वाचन की अधिसूचना जारी की। डॉ. शुक्ल ने बताया कि चार सितंबर को सुबह 11 से अपरान्ह तीन बजे तक और अगले दिन एक बजे तक नामांकन होंगे। पांच सितंबर को एक से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद नामांकन प्रपत्रों की जांच कर वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


छह सितंबर को 11.30 बजे से चुनावी सभा होगी। आठ सितंबर को सुबह 9.30 से अपरान्ह डेढ़ बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके तुरंत बाद मतगणना कर विजयी उम्मीदवारों की घोषणा कर उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। उधर, गणाईगंगोली में चार सितंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुनेश कुमार पाठक ने बताया कि पांच सितंबर को नामांकन और अगले दिन नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच कर वैध उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। सात सितंबर को आम सभा और अगले दिन सुबह नौ से अपरान्ह एक बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतों की गिनती कर विजयी उम्मीदवारों की घोषणा कर उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। छात्रसंघ चुनावों को लेकर महाविद्यालय में गहमागहमी तेज होने लगी है।

पूर्ववत होंगे छात्रसंघ के चुनाव
पिथौरागढ़। छात्रसंघ के चुनाव अब पिछले वर्ष की ही भांति होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री की ओर से 28 अगस्त को जीओ जारी कर छात्रसंघ का एक पद आरक्षित करने के निर्देश दिए थे। इस पर उपाध्यक्ष का पद छात्राओं के लिए आरक्षित कर दिया गया। अब 31 सितंबर को आदेश जारी कर कहा गया है कि चुनाव पूर्ववत ही होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अजय शुक्ल ने बताया कि छात्रसंघ उपाध्यक्ष और छात्रा उपाध्यक्ष दोनों पदों पर चुनाव कराए जाएंगे।


अभाविप से दीपक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
पिथौरागढ़। छात्र संगठन अभाविप ने बैठक कर दीपक कुमार लोहिया को एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। जिला संगठन मंत्री गौतम मटियाली ने छात्रसंघ चुनाव में जोश के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। बैठक में नगर मंत्री विवेक भट्ट, राहुल कुमार, लवराज गोस्वामी, किशोर धामी, अरविंद बिष्ट, रोहित ओझा, योगेश भट्ट, अनिल सिंह, रुद्र अवस्थी, नीरज पाठक, पंकज पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed