{"_id":"5b79a39e42c792466e6ed868","slug":"201534698398-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन गुंजी जा सकी हल्द्वानी से आई पुष्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें दिन गुंजी जा सकी हल्द्वानी से आई पुष्पा
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के व्यास घाटी में आयोजित पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग उच्च हिमालयी क्षेत्र में जा रहे हैं। पैदल मार्ग बंद होने और एकमात्र हेलीकॉप्टर होने से लोगों को कई दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। हल्द्वानी से अपने बच्चे का बडानी (मुंडन संस्कार) कराने आई पुष्पा नबियाल आठवें दिन हेलीकॉप्टर से गुंजी जा सकीं।
इन दिनों व्यास घाटी में पूजा चल रही है। देश विदेश में रहने वाले रं समुदाय के लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद होने के कारण सभी लोग हेली सेवा पर निर्भर हो गए हैं। एकमात्र हेलीकॉप्टर होने और मौसम खराब होने से लोगों को कई दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने हालात को देखते हुए दो और हेलीकॉप्टर भेजने चाहिए थे।
रविवार को 12 बजे के बाद मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर ने सात उड़ानें भरी, इसमें गुंजी तीन बार, गर्ब्यांग एक, बूंदी दो और सुवा के लिए एक बार उड़ान भरी। पूजा पाठ के लिए जा रहे 32 लोगों को गांव पहुंचाया, जबकि सात लोगों को गांवों से धारचूला लाया गया।
विज्ञापन
हेलीपैड में अधिक भीड़ को देखते हुए एसडीएम राजकुमार पांडे ने पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल, ग्राम पंचायत अधिकारी आन सिंह बिष्ट, एसआई हरजीत राणा, सिपाही सुरेश सिंह धौनी और केएमवीएन के पारस, मोनू आदि की हेलीपैड में तैनाती की गई है।