फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया

मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया

Sat, 28 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया
पिथौरागढ़। जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ ने प्रधानाध्यापकों के पदों पर सहायक अध्यापक की तैनाती करने का विरोध किया है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी के पदों का सृजन करने पर आंदोलन करने की धमकी दी है। इस बाबत उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शौकत अली को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों का कहना था कि यदि जूनियर हाइस्कूल के प्रधानाध्यापकों के पद पर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों की तैनाती की गई तो इसका विरोध किया जाएगा। साथ ही प्रधानाध्यापकों के इन पदों पर पदोन्नति के जरिये तैनाती की मांग की। उन्होंने क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी के पदों का सृजन करने पर विरोध जताने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


कहा कि संगठन लंबे समय से वेतन विसंगति को दूर करने की मांग करता आया है, लेकिन विभाग से उन्हें सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला, जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने वेतन विसंगति शीघ्र दूर करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र ग्वासीकोटी, गोकुलानंद, उमेश सिंह, सुमन रौतेला, जगदीश बृजवाल, लाल सिंह, गणेश सिंह, गिरीश जोशी, ठाकुर सिंह, जगमोहन कन्याल, वीरेंद्र प्रसाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed