{"_id":"5ae20db74f1c1b63098b69a5","slug":"201524764087-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की सेवा ने फिर रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की सेवा ने फिर रुलाया
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/झूलाघाट। जिले में बृहस्पतिवार को भी बीएसएनएल सेवा बाधित रही। बीएसएनएल का इंटरनेट बाधित रहने से व्यावसायिक गतिविधियों के साथ ही कई कार्यों में व्यवधान आया। बारहमासी सड़क के निर्माण के दौरान घाट के पास कई स्थानों पर केबल क्षतिग्रस्त है।
झूलाघाट में दो दिन से बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा ठप है। लैंडलाइन और मोबाइल सेवा में व्यवधान आया है। दूरसंचार विभाग के उपमंडलीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि ओएफसी को जोड़ने के लिए टीम भेजी गई है। जल्द ही सेवा बहाल की जाएगी। वहीं, आए दिन बीएसएनएल की सेवा में व्यवधान आने से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक सेवा बहाल नहीं हुई थी।
गंगोलीहाट में 48 घंटे से इंटरनेट सेवा ठप
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा 48 घंटे से ठप पड़ी है। ओएफसी कटने से यह नौबत आई है। इंटरनेट सेवा ठप होने से बीए और एमए सेमेस्टर के ऑनलाइन फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं को दिक्कतें हो रही है। इसके अलावा क्षेत्र के छह साइबर कैफे भी शोपीस बने हुए हैं। साइबर कैफे संचालक विकास कुमार ने बताया कि इंटरनेट सेवा बाधित होने से दिक्कतें आ रही है। उन्होंने इंटरनेट सेवा शीघ्र बहाल करने की मांग की है।