{"_id":"5aa7fbc34f1c1b90778b54ef","slug":"201520958403-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से पानी नहीं आया, बिल थमाया नौ हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से पानी नहीं आया, बिल थमाया नौ हजार
Updated Tue, 13 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पेयजल कमी, प्रदूषित आपूर्ति के साथ ही बिलों में विसंगति से भी लोग खासे परेशान हैं। पानी की आपूर्ति न होने के बाद भी उपभोक्ताओं से बिल की वसूली की जा रही है। इससे लोगों में जल संस्थान की कार्यप्रणाली के खिलाफ नाराजगी बनी है।
नगर के सिनेमा लाइन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां छह माह से नल में पानी नहीं टपका, लेकिन जल संस्थान ने उपभोक्ता को नौ हजार से अधिक का बिल थमा दिया। सिनेमा लाइन स्थित पवन सिंह मेहरा के दो कमरों के सेट में पेयजल कनेक्शन है। उपभोक्ता ने हाल ही में मकान बनाया है। इस बार पानी का बिल देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जल संस्थान ने उपभोक्ता को 9314 रुपये का बिल थमाया है।
उपभोक्ता का कहना है कि लाइन में पिछले छह माह से पानी नहीं आया। वह हैंडपंप के जरिये पानी का बंदोबस्त कर रहे हैं। इसके बावजूद विभाग ने हजारों का बिल थमा दिया। मंगलवार को हनुमान मंदिर स्थित जल संस्थान के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता ने बिल पर आपत्ति जताई।