{"_id":"5a85c5ca4f1c1b2d068b6d51","slug":"201518716362-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विकासखंडों में आज से चलेगा क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विकासखंडों में आज से चलेगा क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के धारचूला, डीडीहाट, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट विकासखंड में शुक्रवार से एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलेगा। हालांकि क्षय रोग विभाग की ओर से हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कोई नया क्षय रोगी नहीं मिला है, फिर भी क्षय रोग मुक्त देश बनाने के क्रम में यह अभियान चलाया जाएगा।
28 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान घर-घर जाकर क्षय रोगियों को चिन्हित किया जाएगा और यदि किसी व्यक्ति में क्षय रोग के लक्षण मिलेंगे तो उसका मुफ्त इलाज किया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके जोशी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी या टीबी के अन्य लक्षण पाए गए तो उसके बलगम की जांच की जाएगी। बलगम घनात्मक पाए जाने पर उसका मुफ्त इलाज होगा।
अभियान को चलाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इससे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और आशाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया। बताया गया कि इस समय जिले में सिर्फ पांच क्षय रोगियों का इलाज चल रहा है। इनमें दो लोग नेपाल के हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में क्षय रोग पूरी तरह नियंत्रित है और कोई नया रोगी सामने नहीं आया है।