{"_id":"5a7b35ef4f1c1b8b268b9008","slug":"201518024175-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएस के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो में पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएस के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो में पदक जीते
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कई पदक जीते हैं। पदक पाने वाले खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से 25 जनवरी से केरल में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उनके स्कूल के छात्र पवन पाल ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा दिल्ली में हुई ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उनके स्कूल के छात्र नकुल खोलिया ने स्वर्ण और सौरव धामी ने रजत पदक प्राप्त किया।
राज्य स्तर पर देहरादून में खेल महाकुंभ के तहत हुई प्रतियोगिता में हर्षित बिष्ट और ईशा राणा ने कांस्य पदक जीता। इन सभी को ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुरेश बहादुर सिंह ने प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर रंजन मलिक, ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह और शिक्षकों ने खुशी जताई है। सम्मान समारोह में पदक पाने वाले सभी खिलाड़ी मौजूद थे।