{"_id":"5a749e6d4f1c1b8a268b8073","slug":"201517592173-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुस्तकालय और सूचना केंद्र को आधुनिक रूप दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुस्तकालय और सूचना केंद्र को आधुनिक रूप दिया जाएगा
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जिला पुस्तकालय और जिला सूचना केंद्र को आधुनिक रूप देने का निर्णय लिया है। जिला सूचना केंद्र में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए कॅरियर प्वाइंट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
जिला पुस्तकालय के संचालन के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। कहा है कि यह समिति पुस्तकों का नियमानुसार रखरखाव, कंप्यूटराइज्ड कैटलॉगिंग का कार्य करेगी। बताया है कि पुस्तकालय में सरकारी योजनाओं से संबंधित साहित्य भी रखा जाएगा, ताकि सरकारी योजनाओं की जानकारी पाठकों को मिलती रहे। पुस्तकालय और कॅरियर प्वाइंट का पूर्ण लाभ मिलेगा।
इसके लिए समिति को निर्देशित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि पुस्तकालय संचालन में नागरिकों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी लोग पुस्तकालय को पुस्तकें दान देना चाहते हैं, वह दे सकते हैं। कहा कि इन पुस्तकों का लाभ पुस्तकालय में आने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा। जिलाधिकारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहे युवाओं से पुस्तकालय और कॅरियर प्वाइंट का लाभ उठाने की अपील की है।