{"_id":"5a5102734f1c1b09788b6e35","slug":"201515258483-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की सेवा पूरे दिन ठप रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की सेवा पूरे दिन ठप रही
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत संचार निगम की सेवा शनिवार को पूरे दिन ठप रही। घाट और गुरना के बीच बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान शनिवार को फिर से केबल कटने से यह समस्या पैदा हुई। पूरे दिन बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा। सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी असर पड़ा। वहीं, पूरे दिन बीएसएनएल की एसटीडी सेवा, इंटरनेट, ब्राडबैंड सेवा ठप रहने से लोग खासे परेशान रहे।
बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे घाट से थोड़ा आगे केबल कट गई थी। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ की कटिंग की जा रही है। फिर जेसीबी लगाकर सड़क से मलबा हटाया जा रहा है। बीएसएनएल की लाइन सड़क के किनारे बिछी है। इस कारण केबल लगातार कटती जा रही है। केबल कटने की जानकारी मिलने के बाद जिला मुख्यालय से टीम मौके को रवाना हो गई।
बताया गया है कि केबल इस तरह कटी है कि उसे ठीक करने में घंटों लग जा रहे हैं। अब भी यह कहा नहीं जा सकता कि एक बार जोड़ने के बाद केबल कब तक सुरक्षित रह पाएगी। बीएसएनएल के अधिकारी बार बार आ रहे इस संकट से परेशान हैं। आम उपभोक्ताओं की समस्या ज्यादा बढ़ रही है।