{"_id":"5a3fe0c54f1c1ba12d8ba845","slug":"201514135749-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी छिपाने को नालियों पर फूलों के गमले रखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी छिपाने को नालियों पर फूलों के गमले रखेंगे
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर स्थित वड्डा कस्बे की नालियों की सफाई तीन वर्षों से नहीं हुई है। लोक निर्माण विभाग की देखरेख वाली इस सड़क की नालियों को साफ करने के लिए मजदूर नहीं लगाए जाते। विभाग की कार्यप्रणाली से खफा व्यापार संघ और रामलीला कमेटी के सदस्यों ने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर विभाग ने नालियों की सफाई नहीं की तो गंदगी छिपाने के लिए इन नालियों में फूलों के गमले रख दिए जाएंगे।
जिला मुख्यालय से नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित वड्डा कस्बे की नालियों की सफाई लोनिवि द्वारा तीन वर्षों से नहीं की है। नेपाल सीमा से सटे 36 गांवों की मुख्य बाजार वड्डा ही है। रोजाना सैकड़ों लोग सामान खरीदने के लिए यहां आते हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष कमलेश खड़ायत ने कहा कि वड्डा में स्पोर्ट्स कॉलेज बनने जा रहा है।
कस्बे की नालियों में जमा गंदगी से सभी लोग परेशान हैं। नालियों में जमा कचड़ा सड़ चुका है। उसकी दुर्गंध काफी दूर तक फैलती है। पहले इन नालियों की सफाई व्यापारी खुद करते थे, लेकिन अब व्यापारियों ने यह काम छोड़ दिया है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रवींद्र बिष्ट ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर नालियों की सफाई नहीं की जाती तो लोनिवि के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही इन नालियों के ऊपर फूलों के गमले रख देंगे।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी ने कहा कि विभाग के पास मजदूरों की भारी कमी है। जो मजदूर हैं वह गंदी नालियों की सफाई नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि इस समय वड्डा बाजार के दोनों तरफ पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुल बनने के बाद जेसीबी लगाकर नालियों की सफाई की जाएगी।