फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आठगांवशिलिंग क्षेत्र में दिनदहाड़े नजर आ रहा तेंदुआ

आठगांवशिलिंग क्षेत्र में दिनदहाड़े नजर आ रहा तेंदुआ

Fri, 27 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
आठगांवशिलिंग क्षेत्र में दिनदहाड़े नजर आ रहा तेंदुआ
पिथौरागढ़। आठगांव शिलिंग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ दिनदहाड़े नजर आ रहा है। अपरान्ह चार बजे के बाद वह आसपास के सुनसान इलाकों पर मंडराने लगता है। तेंदुए की सक्रियता से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में तेंदुए ने कई पालतू कुत्तों और बकरियों को शिकार बना दिया है। लोगों को डर है कि कहीं यह लोगों पर हमला न कर दे। बृहस्पतिवार अपरान्ह करीब पांच बजे इस इलाके से जा रहे जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता केके भट्ट ने साहस दिखाकर तेंदुओं की गतिविधियों को कैमरे में कैद कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ अक्सर इसी मौसम में नजर आता है।
विज्ञापन


आठगांव शिलिंग से थलकेदार का जंगल सटा है। वहां पर तेंदुओं की संख्या बहुत अधिक बताई जाती है। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने लोगों से अपील की है कि शाम के समय घर से बाहर निकलने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि शाम के समय तेंदुआ शिकार की तलाश में आबादी की ओर बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed