{"_id":"59dd018d4f1c1b6f548b6bd9","slug":"201507656077-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी की फुटबाल प्रतियोगिता मुनस्यारी बी ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी की फुटबाल प्रतियोगिता मुनस्यारी बी ने जीती
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 14वीं वाहिनी आईटीबीपी की ओर से सीमांत के गांवों के युवाओं के लिए आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता मुनस्यारी बी ने धारचूला ए को हराकर जीत ली है। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने विजेता, उप विजेता टीम औैर खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।
प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला आईटीबीपी के जाजरदेवल स्थित वाहिनी मुख्यालय में हुआ। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुनस्यारी बी ने खेल के मध्य में एक गोल की बढ़त बनाई। विपक्षी टीम गोल उतारने में नाकाम रही। प्रतियोगिता 8 अक्तूबर तक मुनस्यारी के जोहार मैदान में खेली गई। मंगलवार दोपहर वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिताबी मुकाबला शुरू कराया।
वाहिनी के कमांडेंट अशोक कुमार टम्टा ने मुख्य अतिथि के साथ ही अन्य अतिथियों का आभार जताया। आयोजन में बल के उप महानिरीक्षक एपीएस निंबाडिया, 7वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप आदि मौजूद थे। बल के महानिदेशक आरके पंचनंदा, महानिरीक्षक पूर्वी फ्रंटियर पुनीत रस्तोगी की ओर से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। काबीना मंत्री प्रकाश पंत ने बल के पूर्व उप महानिरीक्षक हीरा सिंह पंचपाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।