फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   रिंगाल से बने उत्पादों ने सभी को आकर्षित किया

रिंगाल से बने उत्पादों ने सभी को आकर्षित किया

Sun, 27 Aug 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
रिंगाल से बने उत्पादों ने सभी को आकर्षित किया
पिथौरागढ़। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की ओर से विकास भवन परिसर में खोली गई आउटलेट ऑफ किसान नाम की दुकान में रिंगाल से बने उत्पादों की धूम मची रही। यही नहीं यह उत्पाद सभी लोगों को पसंद आए। उत्तरापथ संस्था को विशेष रूप से इन उत्पादों के साथ कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया गया था। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में की जा रही इस पहल का कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने स्वागत किया।
विज्ञापन


उत्तरापथ संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने बताया कि ऊपरी रामगंगा घाटी के किसानों को रिंगाल उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया है। वह रिंगाल पैदा करते हैं और खुद ही उनसे विभिन्न प्रकार की सामग्री तैयार करते हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ तक यह सामग्री पहुंच चुकी है। अब सेना के लिए रिंगाल से सामग्री तैयार की जा रही है। रिंगाल से बनी सामग्री लेकर यहां पहुंचे पंकज कार्की और निर्मल पंत ने बताया कि गांवों में महिलाएं मसाले तैयार कर रही हैं। इसकी भी काफी मांग है।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर ने कहा कि आउटलेट ऑफ किसान नाम से दुकान तैयार करने के पीछे मुख्य मकसद यही है कि लोगों को एक ही स्थान पर समूहों द्वारा तैयार सामग्री मिल जाए। सीडीओ आशीष चौहान ने कहा कि आने वाले समय में इस प्रयास का लाभ उत्पादकों को जरूर मिलेगा। आजीविका परियोजना के प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने सभी किसानों का आभार जताया। विकास भवन परिसर में कई समूहों को दुकानें आवंटित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed