फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   200 employees will be deployed on Kailash yatra

कैलाश यात्रा पड़ावों पर 200 कर्मचारी तैनात होंगे

Thu, 27 Apr 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Apr 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
200 employees will be deployed on Kailash yatra
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रा पड़ावों पर इस बार कुमाऊं मंडल विकास निगम के 200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्र के पड़ावों पर तैनात होने वाले कर्मचारियों का पांच लाख रुपये का बीमा होगा। ज्यादा ऊंचाई वाले पड़ावों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते समय इस बात का ध्यान दिया जाएगा कि कर्मचारी स्वास्थ्य की दृष्टि से फिट हो। कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार आठ जून को दिल्ली से शुरू होने वाली है। यात्रियों को पहले काठगोदाम स्थित पर्यटक आवासगृह में लाया जाएगा। वहां से यात्री अल्मोड़ा होलीडे होम पहुंचेंगे। अल्मोड़ा से चलने के बाद यात्रियों को चौकोड़ी या डीडीहाट में दोपहर भोजन के लिए रोका जाएगा।

विज्ञापन


केएमवीएन की ओर से तय शेड्यूल के मुताबिक आधार शिविर इस बार भी धारचूला में रहेगा। वहां पर कर्मचारियों की संख्या कम से कम आठ रहेगी। उससे आगे गाला, बूंदी, गुंजी, नाभीढांग में पड़ाव होंगे। गुंजी पड़ाव पर यात्रियों को मेडिकल परीक्षण के लिए एक दिन रुकना पड़ता है। इसलिए वहां भी कर्मचारियों की संख्या 10 तक की जाएगी। केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि कर्मचारियों को मई के अंत तक पड़ावों पर भेज दिया जाएगा। कर्मचारियों को वेतन के अलावा ड्यूटी के दौरान का अतिरिक्त भत्ता, आने-जाने का खर्च दिया जाता है। कोशिश यह की जाएगी कि स्वास्थ्य की दृष्टि से फिट कर्मचारियों को ही उच्च हिमालयी क्षेत्र के पड़ावों पर तैनात किया जाए। पड़ावों पर तैनात होने वाले कर्मचारियों को जून से सितंबर के अंत तक ड्यूटी देनी होगी। अंतिम यात्री दल के लौटने के बाद ही पड़ावों को बंद किया जाता है।
विज्ञापन


स्वेच्छा से भी ड्यूटी मांगते हैं कर्मचारी
उच्च हिमालयी क्षेत्र के पड़ावों पर तैनात होने के लिए कुछ कर्मचारी स्वेच्छा से ड्यूटी मांगते हैं। आमतौर पर उच्च हिमालयी क्षेत्र के दुर्गम पड़ावों पर तैनाती से बचने के लिए कर्मचारी बहाना ढूंढते हैं, लेकिन केएमवीएन में कई कर्मचारी ऐसे हैं जो लगातार दूरस्थ पड़ावों पर ड्यूटी देते आ रहे हैं। केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को हाइरिस्क वाले पड़ावों पर ड्यूटी नहीं दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को मिलनी चाहिए ज्यादा सुविधा
कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा है कि यात्रा पड़ावों पर तैनात होने वाले कर्मचारियों को ज्यादा सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने बीमा की राशि दस लाख करने के साथ ही ड्यूटी देने वाले हर कर्मचारी को यात्रा संपन्न होने के बाद पुरस्कृत किया जाए, ताकि उनका मनोबल बना रहे। उन्होंने कहा कि निगम इस मांग को वर्षों से उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed