{"_id":"686ab0571db467fcbb02f4fa","slug":"1959-contenders-compete-to-become-head-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-129922-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: प्रधान बनने के लिए 1959 दावेदारों ने ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: प्रधान बनने के लिए 1959 दावेदारों ने ठोकी ताल
Sun, 06 Jul 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले की 681 ग्राम पंचायतों में मुखिया बनने के लिए 1959 दावेदारों ने नामांकन कराते हुए ताल ठोकी है। जिले की जिला पंचायत सदस्य पद की 32 सीटों पर 179 दावेदारों ने नामांकन कराया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। आठों विकासखंडों की 681 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 1959 नामांकन हुए। क्षेत्र पंचायत की 287 सीटों पर 1040 दावेदारों ने ताल ठोकी है। जिले में जिला पंचायत की 32 सीटों पर सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। इनमें 179 दावेदारों ने नामांकन कराया है। उन्होंने बताया कि सात से नौ जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 और 11 जुलाई को नाम वापसी होगी। 14 को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 24 जुलाई को पहले चरण में कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी में चुनाव होंगे। विण, मूनाकोट, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में दूसरे चरण यानी 28 जुलाई को मतदान होगा।
........इनसेट.........
ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नहीं दिखाई रुचि
पिथौरागढ़। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कई उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य पद पर लोगों ने कोई रुचि नहीं दिखाई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 4915 सीटों के सापेक्ष केवल 2271 उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया है। संवाद