{"_id":"5c86a6fabdec22068c428a26","slug":"191552328442-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं बनने से नाराज रांथी के लोग करेंगे चुनाव बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं बनने से नाराज रांथी के लोग करेंगे चुनाव बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला। सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं करने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर रांथी के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। रांथी की ग्राम प्रधान लीला धामी और सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण कार्य छह माह से बंद है।
लूरकोट, तॉथर, कुरखेती, बोरागांव, लेखरांथी सहित एक दर्जन से अधिक तोक सड़क सुविधा से वंचित हैं। कई बार मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस उपेक्षा के खिलाफ पूरे क्षेत्र की जनता ने लोक सभा चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि लोक सभा चुनावों में चार हजार मतदाता अपने मतों का प्रयोग नहीं करेंगे।