फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मुआवजे के लिए 80 साल के बुजुर्ग ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

मुआवजे के लिए 80 साल के बुजुर्ग ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
मुआवजे के लिए 80 साल के बुजुर्ग ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। स्वास्थ्य विभाग के भवन निर्माण के दौरान खतरे में आए मकान का ग्रामीण को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। मकान के खतरे में आने से ग्रामीण को दो वर्ष तक पड़ोसी के घर में शरण लेनी पड़ी थी। मुआवजा नहीं मिलने से खिन्न ग्रामीण ने अब परिवार के सदस्यों के साथ भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भवान सिंह दिगारी का कहना है कि 2009 में कार्यदायी संस्था लोनिवि ने चिकित्सा विभाग का भवन बनाया था। चिकित्सा विभाग के भवन के लिए खोदी गई जमीन के कारण ठीक ऊपर स्थित उनका 18 कमरों के मकान में दरारें पड़ गई। मकान के खतरे में आने से उन्हें मकान खाली कर दूसरे के घर में शरण लेनी पड़ी। उनके किराएदार भी मकान छोड़कर चले गए। इससे उनकी किराए से होने वाली आजीविका का साधन भी बंद हो गया।
विज्ञापन

भवान सिंह का आरोप है कि अब तक मुआवजे के लिए वह तहसील प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल पाया है। कोई मदद नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूर होकर खतरे की जद में आए मकान में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश होने पर भवन के गिरने का खतरा बना रहता है। भवान सिंह का कहना है कि उनके बेटे भी बेरोजगार हैं। यदि उनकी नहीं सुनी गई तो परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed