{"_id":"5ba91725867a557fe732bffb","slug":"191537808165-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी अस्कोट में फिर रोने, चिल्लाने लगी बालिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी अस्कोट में फिर रोने, चिल्लाने लगी बालिकाएं
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज अस्कोट में पांच बालिकाएं फिर रोने, चिल्लाने लगीं हैं।
सोमवार दोपहर विद्यालय की पांच बालिकाएं अचानक रोने, चिल्लाने लगीं। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को सूचना देर बालिकाओं को उनके साथ घर भेज दिया।
अभिभावक इन बालिकाओं को देव डांगर के पास ले गए। भभूती लगाने के बाद बालिकाएं सामान्य हो गईं। विद्यालय में इस महीने तीन बार बालिकाओं के रोने, चिल्लाने की घटना सामने आ चुकी है।
बीते 22 सितंबर को अभिभावक शिक्षक संघ ने विद्यालय में पूजा पाठ भी कराया। रोने, चिल्लाने की घटनाएं लगातार होने से अभिभावकों के साथ ही शिक्षण स्टाफ भी परेशान हो गया है। शिक्षण व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ रहा है। अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन से बालिकाओं को आ रही दिक्कत का समाधान निकालने की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण प्रसाद का कहना है कि उन्होंने जिला शिक्षाधिकारी और सीएमओ को मनोचिकित्सक उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।