{"_id":"5b9fe23a867a557ec4198c86","slug":"191537204794-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकाप्टर ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे 14 लोगों को धारचूला पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकाप्टर ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे 14 लोगों को धारचूला पहुंचाया
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला निवासी आदेश रायपा द्वारा ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री को भेजा गया संदेश काम आया। ट्वीट करने के बाद सोमवार को देहरादून से आए हेलीकॉप्टर ने उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में फंसे 14 बुजुर्गों को धारचूला पहुंचाया।
बूंदी गांव में आयोजित होने वाले किर्जी विजयोत्सव के लिए बड़ी संख्या में लोग उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित गांवों में गए थे।
प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई हेली सेवा का अनुबंध समाप्त होने पर 13 सितंबर को हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी गई। इससे पूजा के लिए गांव गए कई बुजुर्ग वापस नहीं आ पाए थे। रविवार को धारचूला निवासी आदेश रायपा और संदेशा रायपा ने सीमा के लिए बन रही सड़क के कारण पैदल मार्ग के खतरनाक और हेली सेवा बंद होने के कारण गांव में माता-पिता के फंसने संबंधी ट्वीट किया था।
इस ट्वीट के बाद सोमवार को देहरादून से आए हेलीकॉप्टर ने गर्ब्यांग, बूंदी, गुंजी आदि गांवों से 14 लोगों को धारचूला पहुंचाया, जबकि धारचूला से 16 लोगों को उच्च हिमालयी गांवों में पहुंचाया। इसके बाद हेलीकॉप्टर देहरादून के लिए लौट गया। बताया जा रहा है कि अभी भी गुंजी में 20, बूंदी में 15 और गर्ब्यांग में आठ लोग फंसे हैं।