फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आवारा कुतों, लावारिस जानवरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

आवारा कुतों, लावारिस जानवरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 11 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
आवारा कुतों, लावारिस जानवरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
पिथौरागढ़। आवारा कुत्तों और लावारिस जानवरों के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नगरपालिका के प्रशासक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था का भी मामला उठाया।
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने लावारिस जानवरों और आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की। नगरपालिका के प्रशासक/एसडीएम संतोष कुमार पांडेय को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पिछले कई महीने से नगर में आवारा कुत्तों और लावारिस जानवरों के झुंड घूम रहे हैं, लेकिन नगरपालिका आवारा कुत्तों और लावारिस जानवरों से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन


कहा कि नगर के विभिन्न हिस्सों में पथ प्रकाश व्यवस्था चरमरा गई है। इस ओर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश सदस्य दीपक लुंठी, कुंडल महर, नीरज जोशी, राजेश शर्मा, कमल पांडेय, निर्मल लोहिया, गज्जी वल्दिया, ललित पाल, कोमल शाही, नीतेश कुमार, दिनेश पांडेय, निखिल शर्मा, मोहित जोशी, दीप चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed