{"_id":"5b6348244f1c1bb35d8b6ea9","slug":"191533233188-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलेज यूनियन कुमौड़ ने डीएससी सुवाकोट को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलेज यूनियन कुमौड़ ने डीएससी सुवाकोट को हराया
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्व. ठाकुर देव सिंह, चंचल सिंह बिष्ट मालदार चल वैजयंती फुटबाल मैच विलेज यूनियन कुमौड़ ने 4-1 से जीत लिया।
मैच का शुभारंभ विण ब्लाक के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और फुटबालर ललित मोहन तड़ागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच विलेज यूनियन कुमौड़ और डीएससी सुवाकोट के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रही। इसके बाद कुमौड़ के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल खेलते हुए लगातार चार गोल दागे। कुमौड़ की ओर से रवि महर ने सुवाकोट की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए लगातार तीसरा और चौथा गोल दागा। सुवाकोट के खिलाड़ी अंत तक दूसरे गोल के लिए तरसते रहे। निर्णायक नितिन उप्रेती, नवीन खत्री और यतीश ओझा रहे। शुक्रवार का मैच कुसौली ए और पौण के बीच खेला जाएगा। विनोद रावत और दिनेश कापड़ी ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। इस मौके पर फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जितेंद्र महरा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, किरन महर, ऋषेंद्र महर, केएस पाल, जगदीश पांडेय, कै. जगत सिंह रावत, देवकी नंदन जोशी, भूपेंद्र सिंह चौहान, दिनेश जोशी, जगत सिंह, हयात सिंह टोलिया, कै. बीडी भट्ट, गणेश पुनेड़ा समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।