{"_id":"5b5f44374f1c1bc57a8b7561","slug":"191532970039-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ शिवपुराण प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ शिवपुराण प्रारंभ
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में शिवपुराण महायज्ञ प्रारंभ हो गया है। शुभारंभ के मौके पर महिलाओं ने जौलजीबी के महाकाली और गोरी के संगम से जल भरकर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली।
पंडित गिरीश चंद्र पंत ने मुख्य यजमान गोविंद सिंह पाल और उनकी धर्मपत्नी सीता देवी के हाथों कर्मकांड संपन्न कराया। आयोजन के व्यास नारायण दत्त पंत ने शिव महिमा का बखान करते हुए कहा कि देवाधिदेव थोड़ी सी आराधना से प्रसन्न हो जाते हैं। जो भी भगवान शिव की शरण में गया, कभी निराश नहीं लौटा।
उन्होंने लोगों से थोड़ा सा समय ईश्वर की भक्ति के लिए निकालने की अपील करते हुए कहा कि भगवान की शरण में जाने से ही मानव का कल्याण हो सकता है। शिव पुराण के सफल संचालन में मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक तेज बहादुर पाल, वीरजंग पाल, प्रदीप सिंह पाल, गोविंद पाल, तनुज पाल, कल्याण चंद, ललित धामी, धरम सिंह धामी आदि सहयोग कर रहे हैं। ब्यूरो