फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   यशवती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए रोपे 4500 पौधे

यशवती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए रोपे 4500 पौधे

Mon, 16 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
यशवती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए रोपे 4500 पौधे
पिथौरागढ़। हरियाली के पर्व हरेला पर जिले के विभिन्न स्थानों में पौधरोपण किया गया। जिला मुख्यालय की यशवती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए नदी से उद्गम से सटे गांवों में प्रभारी जिलाधिकारी वंदना के नेतृत्व में 4500 पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन


पौधरोपण की शुरुआत लुंठ्यूड़ा से हुई। मड़, सिलपाटा, धनौड़ा, बास्ते गांव में पौधरोपण किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों को सौंपी। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी को नदी के आसपास चौड़ी पत्ती वाले पौधे रोपने के निर्देश दिए। केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में 130 इंफैंट्री बटालियन के सहयोग से पौधरोपण किया गया। प्राचार्य कमला निर्खुपा ने हरेला के महत्व समझाया। पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। सूबेदार मेजर राम दत्त भट्ट, सूबेदार सोबन सिंह, प्रधानाध्यापक एनपी सिंह, एके ओझा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. चंदन तड़ागी, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश जोशी ने कामाख्या मंदिर परिसर में पौधे रोपे। केएमवीएन के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कैलाश मानसरोवर यात्रा के आठवें दल के सदस्यों ने मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण किया। जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शुक्ला, रामास्वामी गणेशन आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों में पौधरोपण किया। जिला प्रचारक जितेंद्र, त्रिलोक चंद्र जोशी, विभाग संघ चालक पूरन चंद्र जोशी, जिला संघ चालक हेम पांडेय, दुर्गा धामी थे। शंखनाद छात्र संगठन के पार्थ चौसाली, राज तिवारी, पंकज देवलाल, जीवन देवलाल, तुषार मेहता ने चटकेश्वर मंदिर परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बलुवाकोट में परिवर्तन संगठन ने100 पौधे कृषि विभाग के सहयोग से रोपे गए। भूमि संरक्षण अधिकारी डीडीहाट अनिल कुमार मौजूद थे। डीडीहाट के शिव मंदिर परिसर में वृक्ष मित्र स्व. कुंवर दामोदर राठौर की बेटी प्रियंका राठौर के नेतृत्व में पौधे रोपे गए। मलयनाथ मंदिर परिसर में प्रकाश बोरा, बोरागांव में नंदन सिंह महरा, वन दरोगा डीसी सती के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। अस्कोट के छड़नदेव में एनडी मिनरल कारपोरेशन ने 300 पौधे लगाए। किशन भंडारी, घनश्याम राम, प्रबंधक ध्यानानंद, गोविंद भंडारी थे। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने मूनाकोट के बड़ालू में पौधरोपण किया। भाजपा ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर जोशी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष टाईगर खड़ायत, राजेश ठकुराठी आदि मौजूद थे। झूलाघाट पुस्तकालय परिसर में युवा शक्ति समिति के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। राजकीय इंटर कॉलेज गणाईगंगोली के परिसर में विधायक मीना गंगोला के नेतृत्व में पौधे रोपे । वन विभाग ने 240 पौध उपलब्ध कराए। बेड़ीनाग। वन पंचायत भट्टीगांव में महिलाओं ने पौध रोप। कार्यक्रम का शुभारंभ वन पंचायत सरपंच कैलाश चन्याल ने किया। कार्यक्रम में ममता चन्याल, गंगा देवी, नंदी देवी, देवकी देवी, कमला देवी, जानकी देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed