फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नजंग में फंसे लोगों ने नीचे उतरने से मना किया

नजंग में फंसे लोगों ने नीचे उतरने से मना किया

Sat, 14 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
नजंग में फंसे लोगों ने नीचे उतरने से मना किया
पिथौरागढ़। दो जुलाई की अतिवृष्टि के बाद से लापता लोगों की खोजबीन का कार्य शनिवार को भी जारी रहा। नजंग टॉप में शुक्रवार से फंसे तीन लोगों बसंती देवी, त्रिलोक सिंह निवासी रक्षाताल और मान सिंह निवासी नेपाल ने बचाव को पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस की टीम को सुरक्षित होने की बात कहते हुए नजंग में ही रहने का लिखित पत्र दिया है।
विज्ञापन


सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे धारचूला से गुंजी के लिए हेली सेवा शुरू हुई। गुंजी से 5 स्थानीय व्यक्तियों को धारचूला लाया गया। एसडीएम आरके पांडेय ने हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचकर कैलाश मानसरोवर यात्रियों से वार्ता कर हालचाल जाना। एसडीएम शनिवार को गुंजी में ही रहे।
विज्ञापन


शनिवार तक चिकित्सा विभाग ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कुल 41 चिकित्सा शिविरों में 1640 व्यक्तियों का इलाज कर निशुल्क दवा बांटी। अब तक राजस्व विभाग द्वारा 208 प्रभावितों में से 133 प्रभावितों को कुल 15 लाख 83 हजार 560 रुपये की राहत राशि बांट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed