{"_id":"5ae5ff694f1c1b86098b73a7","slug":"191525022569-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी को लेकर अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी को लेकर अनशन शुरू
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज खतेड़ा और जूनियर हाइस्कूल सीड़ीचामा में शिक्षकों की कमी को लेकर क्षेत्र के लोगों ने रविवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
नौलड़ा में अनशन पर बैठे लोगों का कहना है कि खतेड़ी इंटर कॉलेज में तीन साल से कोई भी शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई चौपट हो गई है। जूनियर हाइस्कूल सीड़ीचामा शिक्षक नहीं होने से छह माह से बंद पड़ा है। क्षेत्र के विद्यार्थियों को 15 किमी नाचनी, 25 किमी दूर डीडीहाट जाना पड़ रहा है।
इन लोगों ने बताया कि शिक्षकों की तैनाती का मामला 17 अप्रैल को जिलाधिकारी के सामने उठाया गया था। साथ ही 29 अप्रैल से नौलड़ा में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। अनशन पर दीपक चुफाल, मनोहर चुफाल बैठे हैं। रमेश राम, देवराज, हरीश, कुंदन, भवान आदि ने धरना दिया।