फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मुनस्यारी में नए अंदाज में होगा नववर्ष का स्वागत

मुनस्यारी में नए अंदाज में होगा नववर्ष का स्वागत

Fri, 29 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में नए अंदाज में होगा नववर्ष का स्वागत
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एसडीएम विवेक प्रकाश ने इस बार नववर्ष का स्वागत नए अंदाज में करने का फैसला लिया है। शनिवार से नगर में विशेष सफाई अभियान चलेगा और कूड़ादान लगाए जाएंगे। होटलों और बाजार में शराब का सेवन नहीं करने एवं सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाकर लोगों से शराब नहीं पीने की अपील की जाएगी। नए साल का स्वागत सौहार्द पूर्ण तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम ने शुक्रवार को नगर के व्यापारियों, होटल व्यवसायियों की बैठक में कहा कि मुनस्यारी में नववर्ष मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। उनको नए साल में एक अच्छा संदेश दिया जाएगा। शनिवार से लगातार दो दिन तक नगर में सफाई अभियान चलेगा। एक जनवरी को तहसील परिसर में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। विभिन्न प्रकार के स्टालों के माध्यम से लोगों को हस्तशिल्प, जड़ीबूटी, पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि नए साल पर नया संकल्प लिया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि इस बार 31 दिसंबर को शराब का प्रचलन ना के बराबर हो। बैठक में तय किया गया कि जल्दी ही नगर में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 31 दिसंबर को शाम से पुलिस की टीम नगर में घूमेगी और शांति व्यवस्था बनाए रखेगी। एसडीएम की इस पहल का व्यापारियों, होटल व्यवसायियों ने स्वागत किया है और अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का वचन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed