{"_id":"5a1d924f4f1c1bd1408b9b04","slug":"191511887439-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी महोत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी महोत्सव का रंगारंग आगाज
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महोत्सव की रंगारंग शुरुआत हो गई। उद्घाटन अवसर पर महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत की याद में निकाली गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाने वाली झांकियां निकाली।
जोहार क्लब मैदान में विधायक हरीश धामी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। कहा कि पिछले वर्ष से महोत्सव की परंपरा शुरू की गई है। महोत्सव के माध्यम से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण की चेतना का विकास होगा।
मंगलवार सुबह से ही विभिन्न स्कूलों के बच्चे झांकी लेकर शास्त्री चौक पहुंच गए। दोपहर 12 बजे झांकी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल जोहार क्लब मैदान तक पहुंची। तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
सरकारी विभागों के स्टाल आयोजन स्थल पर लगाए गए हैं। अतिथियों ने स्टालों का निरीक्षण किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी और कैलाश रावत ने आयोजन की सराहना की। महोत्सव में कोलकाता विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने भी शिरकत की।
यह विद्यार्थी शोध के सिलसिले में मुनस्यारी आए हैं। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत ने की। इस मौके पर खुशाल सिंह, तारा पांगती, मनोहर टोलिया, ईश्वर कोरंगा, दीपू बृजवाल, कुलदीप रावत, मुन्ना रावत, मुन्ना सिंह सयाना आदि मौजूद थे।