फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मांस की खरीद और बिक्री का रिकार्ड रखना जरूरी

मांस की खरीद और बिक्री का रिकार्ड रखना जरूरी

Sun, 19 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मांस की खरीद और बिक्री का रिकार्ड रखना जरूरी
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पशुपालन विभाग की टीम ने मांस विक्रेताओं को आदेश दिया कि वह मांस की खरीद और बिक्री का रिकार्ड रखेंगे। रविवार सुबह पशुपालन विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर यहां मांस की दुकानों में छापा मारा। कई दुकानों में सफाई न मिलने और खुले में रखकर मांस बेचने के मामले सामने आने पर दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


पशु चिकित्सक डॉ. विजयपाल प्रजापति के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान कहा गया कि मांस को जाली में बंद कर रखना होगा और आसपास गंदगी न फैले, इसका पूरा ध्यान देना होगा। दुकानों के पास सुगंधित अगरबत्ती जलाने के निर्देश भी दिए गए। मुनस्यारी में मांस की दुकानों की चेकिंग पहली बार हुई। मांस विक्रेताओं से कहा गया कि वह बकरी, मुर्गा, मछली का मांस जहां से भी मंगाते हैं, उसका रिकार्ड रखें।
विज्ञापन


साथ ही बिक्री का भी रजिस्टर तैयार करें। नियमों के खिलाफ मांस बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकान का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। छापामारी के समय पशुधन प्रसार अधिकारी अंकुश चौहान, प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष खुशाल सिंह ज्येष्ठा, देवेंद्र सिंह भी शामिल रहे। मुनस्यारी में रोज बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस कारण मांस की खपत ज्यादा होती है। अब तक यहां मांस की दुकानों की नियमित चेकिंग नहीं होती थी, इस कारण व्यापारी मनमानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed