{"_id":"59fdf1ce4f1c1bd8538baec0","slug":"191509814734-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौतिक चौकोड़ी महोत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौतिक चौकोड़ी महोत्सव का रंगारंग आगाज
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पर्यटक स्थल चौकोड़ी में तीन दिनी कौतिक चौकोड़ी महोत्सव का शनिवार को रंगारंग आगाज हो गया है। बेड़ीनाग के एसडीएम वैभव गुप्ता ने पहले दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर आधारित सांस्कृतिक झांकी निकाली। एशियन एकेडमी चौकोड़ी की झांकी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र थी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता नवीन टोलिया थे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज सानी ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता केएमवीएन पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक आरसी जोशी ने की। कार्यक्रम का संचालन कौतिक महोत्सव समिति के संयोजक हरीश चुफाल, केदार महर और बंशीधर जोशी ने किया।
महोत्सव में स्कूली बच्चों की निबंध, भाषण, वाद विवाद, क्विज, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। जिनके परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे। शनिवार को बौराणी के रात्रि मेले और महोत्सव के कारण सांयकालीन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए।
विज्ञापन
क्रास कंट्री के विजेता पुरस्कृत
कौतिक चौकोड़ी महोत्सव में शनिवार सुबह आयोजित की गई क्रास कंट्री के परिणाम घोषित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 2000 मीटर बालिका वर्ग में ज्योति, मोनिका और निशा, 3000 मीटर बालक वर्ग में खिलेश, विमल और सूरज, 3000 मीटर बालिका वर्ग में भावना, मोनिका और ज्योति, 5000 मीटर बालक वर्ग में मनीष, विमल और पवन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रास कंट्री के प्रायोजक प्रवीण कार्की, केदार महर, हरीश महर और धीरज मेहरा द्वारा विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्राफी दी गई।