फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   झूलाघाट में एक महीने से मोबाइल सेवा ठप

झूलाघाट में एक महीने से मोबाइल सेवा ठप

Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट में एक महीने से मोबाइल सेवा ठप
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट कस्बे के टेलीफोन उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर धरना दिया। एक महीने से झूलाघाट में मोबाइल सेवा ठप होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सेवा में सुधार नहीं हुआ तो अंतरराष्ट्रीय पुल पर तालाबंदी कर देंगे। संचार सेवाओं के खिलाफ पिछले कुछ समय से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को धरने के दौरान भारत संचार निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने कहा कि डिजिटल इंडिया की बात करने वाली केंद्र सरकार की हकीकत सामने आ गई है। एक ओर पड़ोसी देश नेपाल में मोबाइल सेवा बेहतरीन है। दूसरी तरफ भारतीय संचार कंपनियों की लचर सेवाओं से सभी परेशान हैं। झूलाघाट में एक महीने से मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। लैंडलाइन फोन से बात करने पर कुछ देर में कट जाता है।
विज्ञापन


व्यापारी बृजेश गड़कोटी ने कहा कि दूरसंचार विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार समस्या के बारे में बता दिया गया है, लेकिन कोई गौर नहीं किया जाता। संचार सेवा ठप होने का असर व्यापारियों और आम लोगों पर पड़ रहा है। रसोईगैस की बुकिंग करना कठिन हो गया है। धरना देने वालों में ग्राम प्रधान सुरेंद्र आर्या, भुवन पंगरिया, जानकी कापड़ी, किशोर भट्ट, अंजली कुमारी, हेम पंत, भोला दत्त जोशी, गिरीश पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दूरसंचार विभाग के महाप्रबंधक अनिल गुप्ता ने कहा कि झूलाघाट में मोबाइल सेवा में गड़बड़ी की जानकारी किसी स्तर से नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यदि टावर में कोई कमी होगी तो उसे दूर करने के लिए तकनीशियनों की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed