{"_id":"59dbae544f1c1b0d698b4d1f","slug":"191507569236-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद के 4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद के 4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। काशीपुर में आयोजित विद्या भारती की 30वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर विवेकानंद इंटर कालेज के 4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी 12 से 16 अक्तूबर तक मेरठ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से अपना दमखम दिखाएंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदन सिंह तड़ागी ने कहा कि विद्यालय के एथलीट हिमांशु लाखा ने अंडर 17 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। भावेश भट्ट, अंकित भट्ट और नवीन कोरंगा ने क्रास कंट्री दौड़ में क्रमश: दूसरा, पांचवा और छठा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। बताया कि विद्यालय पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों के साथ खेल प्रशिक्षक सतीश चंद्र भट्ट का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक बीएस गोबाड़ी, अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, विद्यालय के प्राचार्य खुशाल सिंह नेगी, मनोज पंत, उमाकांत पंत आदि ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।