फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बलुवाकोट छात्रसंघ में एबीवीपी का कब्जा

बलुवाकोट छात्रसंघ में एबीवीपी का कब्जा

Wed, 27 Sep 2017 10:55 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
बलुवाकोट छात्रसंघ में एबीवीपी का कब्जा
धारचूला (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट महाविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर एबीवीपी ने कब्जा कर लिया है। विजयी प्रत्याशियों ने जोरदार जुलूस निकाला। जौलजीबी से धारचूला तक निकाले गए विजय जुलूस में विजयी प्रत्याशियों ने सभी छात्रों का आभार जताया।
विज्ञापन


बलुवाकोट महाविद्यालय में हुए चुनावों में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी एवं एनएसयूआई में सीधी टक्कर थी, इसमें एबीवीपी के पवन धामी को 232 मत मिले, जबकि एनएसयूआई के सोनिया बिष्ट को मात्र 101 ही मत मिले। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी चैसिर और महासचिव पद पर रघुवर भट्ट को निर्विरोध जीत मिली है। वहीं संयुक्त सचिव पद पर दिनेश कार्की को 244 मत मिले। उनके विरोधी संतोष कुमार को 84 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र धामी 239 वोट पाकर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी तंजील रहमान को 87 मत मिले।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर विजयी रमेश सिंह को 250 और उनके प्रतिद्वंद्वी कामरान अंसारी को 78 मत मिले। चुनाव अधिकारी डा. नवीन कुमार और प्रधानाचार्य डा. आरएस अधिकारी ने विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विजयी प्रत्याशियों ने कहा कि शीघ्र ही छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर कॉलेज की समस्याओं के समाधान की मांग करेगा। भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश कापडी, अशोक नबियाल, महेश गर्ब्याल, राकेश तिवारी, संदीप सिंह, प्रेम धामी ने विजयी प्रत्याशियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed