{"_id":"59cbdf104f1c1b71548b4bb0","slug":"191506533136-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट कस्बे में पहला पुस्तकालय खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट कस्बे में पहला पुस्तकालय खुला
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। युवा शक्ति संगठन ने नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट कस्बे में पुस्तकालय की स्थापना कर दी है। कस्बे में पहला पुस्तकालय खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। पुस्तकालय का नाम विवेकानंद पुस्तकालय रखा गया है।
पुस्तकालय का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य मदन मोहन भट्ट ने किया। उन्होंने युवा शक्ति संगठन के प्रयास की सराहना की। युवा शक्ति संगठन की अध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि पुस्तकालय में ज्ञानवर्धक, खेल और सामान्य ज्ञान से संबंधित किताबों को रखा गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय नियमित खुलेगा।
इसमें पुस्तकों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान विप्लव भट्ट, हेम पंत, ग्राम प्रधान सुरेंद्र आर्या, डा. प्रकाश पंगरिया, व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, भीम राम, पार्वती देवी, योगेश भट्ट आदि मौजूद थे।