{"_id":"599722414f1c1be66c8b48fe","slug":"191503076929-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। विभागीय कर्मी घोषित करने, सातवां वेतनमान देने समेत कई मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जिलेभर में जारी है। डाक कर्मियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर गंगोलीहाट में प्रदर्शन किया।
जिला मुख्यालय में ग्रामीण डाक सेवक संघ के जिलाध्यक्ष तपोधन भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीण डाक कर्मियों ने मुख्य डाकघर परिसर में धरना दिया और मांगों को लेकर नारेबाजी की। संगठन के नेता जगदीश चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण डाक सेवकों की दिक्कतों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन लोगों से 10 से 12 घंटे तक काम कराया जाता है। कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
उधर, गंगोलीहाट में ग्रामीण डाक सेवक संघ की शाखाध्यक्ष प्रभा भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीण डाक कर्मियों ने धरना दिया और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इन लोगों ने कमलेश चंद्रा आयोग की रिपोर्ट लागू करने, ग्रामीण डाक सेवकों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन देने की मांग उठाई। धरने पर हर सिंह बोरा, ललित मोहन उप्रेती, संजय कुमार, कैलाश उप्रेती, मनोज पंत, गिरधर सिंह खाती, राजेंद्र सिंह, मनोज आदि बैठे।