{"_id":"69556bfa47084e1d080fe12b","slug":"187-children-excelled-in-various-competitions-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-136579-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 187 बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 187 बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Thu, 01 Jan 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जीआईसी सिंगाली के खेल मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन हो गया। समापन पर हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में देवल न्याय पंचायत के 187 विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट आदि प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
खेलों में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार राशि उनके बैंक खातों में ऑनलाइन उपलब्ध की जाएगी। मुख्य अतिथि बस्तड़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश भट्ट और विशिष्ट अतिथि ओझा तल्ला के क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय जेठी रहे। संचालन शिक्षक गोविंद भंडारी व मनोहर भंड ने किया। वहां प्रधानाचार्य नीरज पंत, गौरव रिंग्वाल, एनडी पंत, गौरव पंत, हीरा चंद, मनीषा पंत, जीवन कन्याल, चंद्र बल्लभ भट्ट, गोपाल खोलिया, प्रदीप भट्ट, गोविंद खड़ायत, दीपा पुनेठा, ज्योति वर्मा, गीता बिष्ट आदि थे। संवाद