फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   महिला कर्मी ने कस्टम अधिकारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

महिला कर्मी ने कस्टम अधिकारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
महिला कर्मी ने कस्टम अधिकारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। धारचूला के कस्टम कार्यालय में दैनिक मजदूरी में काम करने वाली महिला कर्मी ने एक अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला कर्मी का आरोप है कि अधिकारी उस पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा है। उपजिलाधिकारी ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। इधर इस मामले की जानकारी मिलते ही महिला संगठनों में आक्रोश फैल गया है।

कस्टम विभाग में अनुसेविका के पद पर काम करने वाली महिला कर्मी का कहना है कि वह कस्टम विभाग में दैनिक मजदूरी में झाडू-पोछा और खाना बनाने का काम करती है। महिला ने एक अधिकारी पर उसके साथ छेड़छाड़ करने और जबरन अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि पूर्व में उसने बरेली मुख्यालय के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बावजूद उस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला कर्मी का कहना है कि संबंधित अधिकारी गलत नीयत से गंदी-गंदी बातें करता है। महिला के शिकायत पत्र पर धारचूला के उपजिलाधिकारी ने थाना इंचार्ज को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गरीब महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ की घटना से महिला संगठन में आक्रोश फैल गया है। महिला संगठन की अध्यक्ष लीला बनंग्याल ने उपजिलाधिकारी वरुण अग्रवाल से इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि यदि पुलिस शीघ्र कस्टम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो सीमांत की महिलाएं उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह का कहना है कि महिला ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। कस्टम विभाग के अधिकारी ने स्वयं पर लगे आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed