फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत किया जा रहा जागरूक

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत किया जा रहा जागरूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत किया जा रहा जागरूक
पिथौरागढ़/चंपावत। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग लोगों को आग से बचाव की जानकारी दे रहा है। अग्निशमन सेवा सप्ताह 20 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन


प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नारायण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में लगी आग को बुझाने में मारे गए फायर सर्विस के 66 जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बिष्ट ने बताया कि तब मुंबई बंदरगाह में फोर्ट स्टीकन नामक जहाज में विस्फोट के कारण भयंकर आग लग गई थी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद फायर सर्विस के अधिकारियों, जवानों ने नगर में पर्चे बांटकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के लिए जागरूक किया।


प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बिष्ट ने बताया कि 15 अप्रैल को विभिन्न स्कूलों में अग्नि सुरक्षा के टिप्स दिए जाएंगे। 16 अप्रैल को जिले के औद्योगिक संस्थानों, बैंकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। 17 अप्रैल को स्वयं सेवी संस्थाओं के लोगों के साथ गोष्ठी की जाएगी। 18 अप्रैल को अग्निशमन केंद्र में श्रमदान किया जाएगा। 20 अप्रैल को अग्निशमन सप्ताह का समापन होगा। अभियान में लीडिंग फायर मैन अमरनाथ, चालक देवेंद्र सिंह, दीपक रावल, फायरमैन महेंद्र सिंह, छत्र सिंह, राम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed