{"_id":"5be5bfeebdec222765623f4d","slug":"181541783534-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने को खिलाड़ी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने को खिलाड़ी रवाना
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चतुर्थ उत्तराखंड राज्य ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने को खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। खिलाड़ियों को वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने स्पोर्ट्स स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रुद्रपुर में शनिवार से ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। एथलेटिक्स, हैंडबॉल, वॉलीबाल, जूडो, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, खो-खो, फुटबाल, बैडमिंटन, टीटी, बास्केटबाल, तैराकी, हॉकी, घुड़सवारी, कबड्डी आदि खेलों में प्रतिभाग करने के लिए 220 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर शुक्रवार को रवाना हुए।
राज्य ओलंपिक खेलों के आधार पर गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने के लिए राज्य की टीमों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों को रवाना होने से पूर्व मंत्री पंत ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, सचिव ललित पंत, कै. धरम चंद, भगवान रावत, गोविंद महर, सोनम पांडेय, चंद्रमोहन बिष्ट, प्रवीण रावल, यतीश ओझा आदि थे।