{"_id":"5ba918de867a557f551a1d39","slug":"181537808606-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई संविदा कर्मियों को डेढ़ वर्ष से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई संविदा कर्मियों को डेढ़ वर्ष से नहीं मिला वेतन
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुख्य विकास अधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 62 आवेदनों के माध्यम से दर्ज शिकायतों और जनसमस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तैनात संविदा कर्मियों ने डेढ़ वर्ष से वेतन नहीं देने की शिकायत की।
जनता मिलन कार्यक्रम में मर्सोलीभाट-कनाकोट से खतेड़ा तक सड़क पर जगह-जगह खड्डे होने की शिकायत पर सीडीओ ने लोनिवि के सहायक अभियंता को तुरंत मौके पर जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत कर शीघ्र ही गड्ढों का भरे जाने के निर्देश दिए। दौबांस के खोलाकटिया तोक से आए ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का मामला उठाया।
ग्राम थरकोट से आई महिलाओं द्वारा थरकोट झील निर्माण स्थल पर सर्वे के दौरान खेतों को नुकसान पहुंचाए जाने, पेड़ आदि काटे जाने की शिकायत की। ग्राम सभा सौरूण अस्कोड़ा के ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा सड़क बंद करने, कनालीछीना बाजार में झूलते विद्युत तार ठीक किए जाने का मामला उठाया। इस मौके पर एडीएम आरडी पालीवाल, परियोजना प्रबंधक डीआरडीए डीडी पंत समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।