{"_id":"5b7eeca842c792466b461759","slug":"181535044776-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने नष्ट कराई सीज की गई 900 पेटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने नष्ट कराई सीज की गई 900 पेटी शराब
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रशासन ने एक वर्ष पहले सीज की गई 900 पेटी विदेशी शराब नष्ट कर दी। पिथौरागढ़ में मैसर्स ओज्स इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित विदेशी मदिरा पिथौरागढ़ एफएल टू में वर्ष 2010-11 से रखी थी।
इंडस्ट्रीज का वर्ष 2011 के बाद नवीनीकरण नहीं होने पर शेष 900 पेटियों को कंपनी एवं आबकारी विभाग द्वारा गोदाम में सीज किया गया था। वर्ष 2017 में आबकारी विभाग पिथौरागढ़ की ओर से सीज की गई विदेशी मदिरा के सैंपल आबकारी विभाग देहरादून को भेजे गए थे। जहां से इस मदिरा को उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया।
डीएम सी रविशंकर के निर्देशानुसार उप जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ एसके पांडेय एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ओज्स कंपनी की चार ब्रांड की 4596 बोतलें, 4633 अद्धे, 16606 पव्वे पंडा स्थित एफएल टू गोदाम में नष्ट किए गए। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, प्रभारी थाना कोतवाली ध्यान सिंह, आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।