{"_id":"5a6dfe7f4f1c1b7b268b6e7e","slug":"181517158015-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोग परेशान
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली तहसील में प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोग परेशान हो गए हैं। राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र जारी न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
तहसील में आय, जाति, स्थायी निवास प्रमाण पत्र नहीं बनने से आम आदमी के साथ ही विद्यार्थी भी परेशान हो गए हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति आदि के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के फार्म 31 जनवरी तक भरे जाने हैं, लेकिन प्रमाण पत्र न बनने से छात्रवृत्ति के आवेदन भी अधर में लटक गए हैं। महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष महिमा डोबाल, महासचिव सूरज सूंठा, उपाध्यक्ष शीला बोरा ने प्रमाण पत्र न बनने पर नाराजगी जताई है।
इन लोगों ने 29 जनवरी तक प्रमाण पत्र न बनने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। उधर, तहसीलदार इंद्र सिंह मेहता ने बताया कि प्रमाण पत्र बनाने वाली संस्था का अनुबंध 9 जनवरी को समाप्त हो गया था, इस कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे थे। अब तहसील में ही व्यवस्था कर दी गई है। सोमवार से प्रमाण पत्र बनने लगेंगे। जिन लोगों के आवेदन लंबित हैं, उन्हें सोमवार को प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।