{"_id":"5a3d3bd44f1c1b686a8bb46a","slug":"181513962452-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्र चिकित्सा शिविर में 800 मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्र चिकित्सा शिविर में 800 मरीजों का इलाज
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। सुुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. गोविंद तितियाल के नेतृत्व में शुक्रवार को यहां लगे नेत्र चिकित्सा शिविर में 800 मरीजों का इलाज हुआ। शिविर में शनिवार को ऑपरेशन किए जाएंगे।
एम्स दिल्ली के नेत्र सर्जन पद्मश्री डॉ. जीवन सिंह तितियाल एवं हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. गोविंद तितियाल अपने पिता स्व. विजय सिंह तितियाल के स्मृति में प्रत्येक वर्ष नेत्र शिविर का आयोजन कर सैकड़ों गरीब मरीजों की मदद करते हैं। नव ज्योति सेवा समिति भवाली के तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति के देखरेख में स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय धारचूला में रं कल्याण संस्था के सहयोग से आयोजित नेत्र शिविर का उद्घाटन डॉ. गोविंद तितियाल एवं रं कल्याण संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल ने किया। उन्होंने स्व. विजय सिंह तितियाल के चित्र पर माल्यार्पण किया।
शिविर में हल्द्वानी के डॉ. नितिन मल्होत्रा, डॉ. प्रवीण, डॉ. असित त्रिपाठी आदि ने मरीजों के आंखों की जांच की। पहले दिन 800 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें से 90 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए तथा 30 मरीजों में काला मोतियाबिंद पाया गया। इनका इलाज हल्द्वानी में ही संभव होगा। इस मौके पर रं कल्याण संस्था के महिमन ह्यांकी, महासचिव देवकृष्ण फकलियाल, हरीश गुंज्याल, राम सिंह ह्यांकी ने तितियाल बंधुओं के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
शिविर में रं युवा फोरम के अध्यक्ष पूरन ग्वाल, महासचिव हरीश कुटियाल, बृजेश नबियाल, महेश होतियाल, अमर बोरा, देवेंद्र सिर्खाल, करण गर्ब्याल, रमेश तितियाल आदि ने सहयोग किया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. एमएस जायसवाल, डॉ. अनिल मार्छाल, डॉ. विजय फिरमाल, नव ज्योति सेवा संस्थान के गणेश पंत आदि सहयोग कर रहे हैं।